अर्थ : एक प्रकार का लाल रंग।
उदाहरण :
आल, आल नामक पौधे से प्राप्त होता है।
अर्थ : एक प्रकार का पौधा पहले जिसकी खेती रंग प्राप्त करने के लिए की जाती थी।
उदाहरण :
आल से एक प्रकार का लाल रंग प्राप्त होता है।
अर्थ : जहरीले कीटों या जानवरों के शरीर से निकलनेवाला कोई विषाक्त तरल पदार्थ।
उदाहरण :
आल से कुछ बहुत ही छोटे जीव मर सकते हैं।
अर्थ : एक खनिज पदार्थ जो लगभग पीले रंग का होता है।
उदाहरण :
हरताल का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है।
पर्यायवाची : अल, अलक, कनकरस, गोदंत, गौदंती, गौदन्ती, तालक, धातुविष, नटभूषण, नटमंडन, नटमंडल, नटमण्डन, नटमण्डल, नटसंज्ञक, पिंगल, पिंजरक, पिङ्गल, पिञ्जरक, बिड़ालिका, माल, वर्णक, श्रीप्रिय, स्वर्णाभ, हरतार, हरताल
अर्थ : प्याज का हरा डंठल जिसका उपयोग साग, सलाद आदि के रूप में होता है।
उदाहरण :
नूडल बनाने के लिए बाजार से एक पुल्ला आल लेते आइएगा।
पर्यायवाची : हरा प्याज